Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

अंबेड़कर पार्क का नाम बदलने के प्रस्ताव को वापस लेने एवं छात्रवृत्ति की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज बुधवार को सर्किट हाउस में छात्रनेता अनिल गुणसारिया, मनोज रैगर के नेतृत्व में सवाई माधोपुर नगर परिषद द्वारा पुलिस लाइन चौराहे पर स्थित अंबेडकर पार्क का नाम बदलकर परशुराम पार्क करने एवं जिले में छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने के मामले को लेकर एससी आयोग के अध्यक्ष रामखिलाड़ी बैरवा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि पुलिस लाइन चौराहे पर स्थित पार्क बरसों से अंबेडकर पार्क के नाम से जाना जाता है।
Memorandum submitted regarding the demand for scholarship in sawai madhopur
लेकिन वर्तमान नगर परिषद बोर्ड बैठक में इस पार्क का नाम बदलकर परशुराम पार्क रखने का निर्णय लिया है जो कि गलत है इससे अनुसूचित जाति – जनजाति, संविधान प्रेमीयों में भारी आक्रोश है। ऐसे में लोगों ने नगर परिषद के इस प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की साथ ही छात्रों की लंबे समय से छात्रवृत्ति रुकी हुई है इसके लिए भी ज्ञापन दिया गया। एससी आयोग के अध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि दोनों मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान युवा नेता अनिल गुणसारिया, मनोज रैगर एवं अनेक युवा शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !