जिला कांग्रेस कमेटी ने रणथम्भौर रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान आयोजित बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में दानिश अबरार, वैभव गहलोत, डॉक्टर अजीज आजाद, मुमताज अहमद, रमेश पंसारी, एडवोकेट संजय बोहरा, लक्ष्मी कुमार शर्मा, विनोद जैन, अजीजुद्दीन व महिला मोर्चा की मंजू शर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया