Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती 

जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर द्वारा कांग्रेस के साथ इन्द्रा कॉलोनी स्थित कार्यालय पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती बड़े धूमधाम व उत्साह पूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीना ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष व उपसभापति अली मोहम्मद ने की।

 

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लक्ष्मीकुमार शर्मा ने बताया कि इंदिरा की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में भाग लेते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक बड़ी शख्सियत थी। उनके भीतर गजब की राजनैतिक दूरदर्शिताता थी। शास्त्रीजी के निधन के बाद वे देश के सबसे शक्तिशाली पद प्रधानमंत्री पर आसीन हुई। उन्होने राजघरानों के प्रिविपर्स समाप्त कर दिए ,बैंको के राष्ट्रीयकरण करने जैसा साहसिक फैसला लिया।

 

Congressmen celebrated the 105th birth anniversary of former Prime Minister Indira Gandhi

 

जिससे आम नागरिकों का दिल जीत लिया। वो पृथक बंगला देश गठन के बाद बहुत तेजी से भारतीय राजनीति के आकाश पर छागई। 1974 में भारत द्वारा पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षण ने इंदिरा का रुतवा देश व संसार में और बढ़ा दिया। 1975 में सिक्किम के भारत में विलय से उनकी छवि एक महान नेता की हो गई। ऑपरेशन ब्ल्यू स्टार के बाद 31 अक्टूम्बर 1984 को उनकी सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षा कर्मियों सतवंत सिंह व बेअंत सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी।

 

इसके अलावा जिला प्रवक्ता लक्ष्मीकुमार शर्मा नगर अध्यक्ष अनिल वर्धमान ब्लाक महा सचिव व वार्ड पार्षद संजय गौतम, हरिशंकर तिलकर, सोभागमल जैन, धर्मवीर कुंभावत, सुरेन्द्र नाटानी, बृजमोहन सिसोदिया, कमलेषश गूर्जर, जिलाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ सतीष श्रीवास्तव, अब्दुल रसीद, आरिफ खान, रामराज चौधरी आदि ने भी इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला ।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !