Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिले में बेलगाम हुए अपराधियों पर अंकुश नहीं लगाया तो होगा आंदोलन: भवानी सिंह मीना

बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह मीना ने जताया रोष, पुलिस प्रशासन को दी चेतावनी

 

जिले में बेलगाम हुए अपराधियों द्वारा सरेआम बेखौफ होकर अंजाम दी जा रही आपराधिक घटनाओं पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह मीना ने गहरा रोष जताया है। उन्होंने बताया कि यदि पुलिस प्रशासन ने शीघ्र अपराधियों पर अंकुश नहीं लगाया तो मजबूर होकर आमजनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से जिले में बैंक व एटीएम लूट, बाइक चोरी, रात्रि के समय घरों में घुसकर हथियारों की नोक पर लूटपाट, मारपीट जैसी घटनाएं आम हो गई है।

 

If the unbridled criminals are not curbed in the district, there will be agitation-Bhavani Singh Meena

 

गत शुक्रवार को मैनपुरा में हथियार बंद बदमाश एक घर को निशाना बनाकर जेवर व नकदी ले गए। इससे पूर्व गुरुवार को खेरदा मधुवन कॉलोनी में एक मकान में घुसकर कट्टे की नोंक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। मीना ने बताया कि आए दिन हो रही इन घटनाओं से आमजन काफी भयभीत है। आमजन रात को अपने घर में भी सुरक्षित होकर चैन की नींद नहीं सो पा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से प्रभावी रूम से रात्रि गश्त बढ़ाने व अपराधियों पर लगाम कसते हुए आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। साथ उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि आपराधिक घटनाओं पर पुलिस ने जल्द अंकुश नहीं लगाया तो आमजन को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !