Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मुहाना थाने का कांस्टेबल रि*श्वत लेते गिर*फ्तार

जयपुर: जयपुर एसीबी की टीम ने गत मंगलवार देर रात मुहाना थाने के एक कांस्टेबल को 5 हजार रुपए की रि*श्वत लेते हुए गिर*फ्तार किया है। एसीबी ने आरोपी कांस्टेबल वीपी सिंह को गिर*फ्तार किया है। आरोपी ने एक परिवाद में सही से जांच करने की एवज में पीड़ित से रि*श्वत की मांगी की थी। कांस्टेबल द्वारा पैसों के लिए कई बार दबाव डालने से परेशान होकर परिवादी ने एसीबी में शिकायत दी थी। सत्यापन होने के बाद एसीबी ने आरोपी कांस्टेबल को देर रात गिर*फ्तार किया है।

 

 

Constable of Muhana police station caught for taking bribe in jaipur

 

 

एसीबी से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित ने 7 दिन पहले एसीबी मुख्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया है कि मुहाना थाने में उसने एक व्यक्ति के खिलाफ परिवाद दिया हुआ है। उसकी जांच सीआई मुहाना ने कांस्टेबल वीपी सिंह को दी थी। कांस्टेबल ने मामले में सही से जांच करने की एवज में उससे रिश्वत की मांग की। पीड़ित ने कुछ दिनों तक बात टाली लेकिन कांस्टेबल द्वारा बार-बार पैसा लेकर आने का दबाव बनाने लगा। पीड़ित ने शिकायत पर जांच करने और उसके बाद पैसे देने को कहा।

 

 

 

जिस पर कांस्टेबल गुस्सा हो गया और पीड़ित के साथ गलत भाषा में बात करने लगा। पीड़ित ने कहा कि पुलिस परिवाद में जांच के लिए ही पैसा मांग रही हैं। अगर एफआईआर हो जाती तो ये लोग कितना पैसा मांगते। पीड़ित ने मुहाना थाना सीआई को भी कांस्टेबल की हरकत के बारे में बताया था लेकिन सीआई ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद पीड़ित एसीबी पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने पर एसबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया, जिसके बाद देर रात आरोपी कांस्टेबल को गिर*फ्तार किया गया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !