Friday , 24 April 2026
Breaking News

राज्य में भारी बारिश, नेशनल हाईवे बंद, कई ट्रेनें रद्द

जयपुर: राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। कहीं रिमझिम तो कहीं पर भारी बारिश का दौर जारी है। राजस्थान के जोधपुर और उदयपुर में बीते दो दिन से हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ गए है। जोधपुर-जैसलमेर रेलवे ट्रैक को भी भारी बारिश से नुकसान हुआ है। आज सुबह से यहां दो ट्रेनें रद्द हुई हैं। एक ट्रेन को रास्ते में ही रोका गया है।

 

 

Heavy rain in Jodhpur udaipur National Highway closed, many trains cancelled

 

 

वहीं, जोधपुर शहर में नदियों की तरह पानी बह रहा है। इसी प्रकार उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भी बुधवार सुबह से ही लंबा जाम लगा हुआ है। जगह-जगह पर पानी भरने से कई किलोमीटर तक वाहनों लंबी कतारें लगी हुई है। लगातार तीन दिन से हो रही भारी बरसात के कारण डूंगरपुर, बांसवाड़ा, धौलपुर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में बड़े डैम के गेट खोले गए हैं। वहीं, टोंक में भी भारी बरसात के कारण चाकल नदी उफान पर है।

बांध हुए ओवरफ्लो, लगातार की जा रही पानी की निकासी:

एक बार फिर से सक्रिय हुए मानसून के कारण उदयपुर में उदयसागर और स्वरूपसागर डैम के गेट से पानी की निकासी की जा रही है। इसी प्रकार बांसवाड़ा में माही बजाज बांध भी फुल हो गया है। यहां मंगलवार से ही पानी की निकासी की जा रही है। धौलपुर के पार्वत डैम के भी 2 गेट खोलकर बांध से पानी छोड़ा गया है। चित्तौड़गढ़ का गंभीरी डैम भी पानी से लबालब हो गया है। इसके अलावा टोंक, बूंदी सहित कई जिलों में नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है।

भारी बारिश से कई ट्रेनें प्रभावित, नेशनल हाईवे हुए बंद:

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार ओसियां और तिंवरी रेलवे स्टेशनों के बीच अत्यधिक जलभराव हो गया है। रानीखेत एक्सप्रेस को ओसियां में ही रोक दिया गया है। जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन आज परिवर्तित मार्ग पर फलोदी, बीकानेर, रतनगढ़, और चूरू होते हुए काठगोदाम जाएगी। इसके अलवर साबरमती एक्सप्रेस और रूणिचा स्पेशल ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। वहीं, उदयपुर में भारी बारिश के कारण उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सुबह 7 बजे से कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Pali Sojat Jeweller Brother Police News Rajasthan 24 April 26

ध*मकी से टूटा ज्वेलर, ज*हर खाकर दी जा*न, भाई ने भी किया सुसा*इड अटेम्प्ट

जोधपूर: पाली (Pali) जिले के सोजत क्षेत्र में पुलिस पूछताछ के बाद एक ज्वेलर द्वारा …

Major action in Toyota showroom Sawai Madhopur

सवाई माधोपुर में बड़ा एक्शन: टोयोटा शोरूम सील, 5 कारें जब्त

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में परिवहन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते …

Trump's big announcement Israel-Lebanon ceasefire extended by 3 weeks

ट्रंप का बड़ा ऐलान, इज़राइल-लेबनान सीजफायर 3 हफ्ते बढ़ा

अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Donald Trump ने घोषणा की है कि इज़राइल (Israel) और …

Voting continues in West Bengal and Tamil Nadu

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, अब तक हुई इतने फीसदी हुई वोटिंग

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में पहले चरण की 152 सीटों पर और तमिलनाडु …

Due to intense heat, school timings changed in Kota

भीषण गर्मी का असर, कोटा में स्कूलों का समय बदला

कोटा: कोटा में बढ़ती गर्मी (Summer) और हीटवेव (Heatwave) के असर को देखते हुए स्कूलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !