सवाई माधोपुर जिले के खिरनी कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास में लगे बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम पिछले कई महिनों से खराब होने से उपभोक्ताओं को इसका लाभ नही मिल रहा है।
गांव के नितिन कुमार शर्मा सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बैँक ऑफ बड़ौदा का एटीएम पिछले कई महिनों से नकारा साबित हो रहा है।

जिसके कारण रात के समय या बैंक बन्द होने के बाद उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को निराश होकर बौंली या भाड़ौती जाना पड़ता है। वहीं बैंक के अवकाश होने पर एटीएम भी बन्द रहता है।
ऐसे में उन्हे काफी परेशानी उठानी पड़ती है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग से एटीएम को ठीक करवाने की मांग की है तथा बैंक के अवकाश होने पर एटीएम को चालू रखवाने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया