Sunday , 6 September 2026
Breaking News

शहीद स्मारक पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर जवाबदेही कानून के लिए धरना हुआ शुरू

जवाबदेही कानून नहीं आने तक संघर्ष जारी रहेगा – शंकर सिंह

 

सूचना एवं रोजगार अधिकार अभियान राजस्थान द्वारा राज्य में जवाबदेही कानून की मांग को लेकर पिछले एक दशक से आंदोलन चल रहा है। अभियान द्वारा आज सोमवार को शहीद स्मारक पर द्वितीय जवाबदेही यात्रा के दूसरे चरण के बाद जयपुर पहुंची और धरना शुरू किया है। धरने की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई जहां पर 25 जिलों के लोग भाग ले रहे हैं और अपनी समस्याएं बता रहे हैं और जवाबदेही कानून की आवश्यकता क्यों को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। धरने की शुरुआत जवाबदेही धरना जवाब मांगे रे के साथ हुई जिसमें सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से क्या और क्यों जवाब मांग रहे हैं वह विस्तार से बताया गया।

 

 

यहां पर हुई सभा को सूचना के अधिकार, महात्मा गांधी नरेगा एवं अन्य आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में वादा किया, 2019 और 2022 के बजट में घोषणा की और जो रामलुभाया की अध्यक्षता में कमेटी बनी उसने भी अपनी रिपोर्ट दे दी है। लेकिन आज तक कानून नहीं लाया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जो भी घोषणाएं की जाती हैं उन्हें पूरा करना सरकार के लिए बाध्यकारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जवाबदेही कानून तुरंत लाना चाहिए।

 

 

सभा को संबोधित करते हुए पीयूसीएल की राज्य अध्यक्षा एवं राष्ट्रीय सचिव और प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं दो बार विधानसभा में जवाबदेही कानून लाए जाने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन उसे विधानसभा में नहीं लाया जा रहा है। यदि विधानसभा में की गई घोषणाओं पर अमल नहीं होगा तो जनता का राजनेताओं से ही विश्वास उठ जाएगा। इसलिए अशोक गहलोत को अपना वादा निभाते हुए तुरंत जवाबदेही कानून लाना होगा।

 

Protest for accountability law started in Shaheed Memorial Jaipur

 

मजदूर किसान शक्ति संगठन के संस्थापक सदस्य एवं धरने का समन्वय कर रहे शंकरसिंह ने कहा कि हमने राज्य और देश में कई प्रकार के आंदोलन किए हैं और कई कानून आंदोलन करके हासिल किए हैं। जवाबदेही का यह आंदोलन भी किसी भी तरह से थकने वाला नहीं है, जब तक कानून नहीं आएगा तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर विभिन्न जिलों से लोग पहुंचे धरने में कई जिलों से अपनी समस्याओं लेकर पहुंचे जिसमें जमीन, सिलिकोसिस, ऑनलाइन प्लेटफार्म वर्कर्स आदि ने अपनी समस्याएं रखी और जवाबदेही तय किए जाने पर बल दिया।

 

जवाबदेही धरने में स्वयंसेवकों ने लिखी शिकायतें

विभिन्न जिलों से अपनी समस्याओं को लेकर आए लोगों की शिकायतें धरने के स्वयंसेवकों ने लिखी जिनमें चुकेश, शीतल, रेखा एवं बेनीप्रसाद शामिल थे।

 

धरने की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जवाबदेही धरने की ओर से राज्य में तुरंत जवाबदेही कानून पास किया जाने को लेकर पत्र लिखा गया है जिसमें उनके द्वारा किए वादे और बजट घोषणाओं को याद दिलाते हुए साथ ही मिलने का समय भी मांगा गया है।

 

सभा को किया संबोधित

कविता श्रीवास्तव, निखिल डे, शंकर सिंह, आरडी व्यास, धर्मचंद खैर, गोविंदलाल, भंवरलाल, बालूलाल, छोटूलाल, मोटाराम, रेहाना बानो, धर्मेंद्र वैष्णव, मूलचंद शर्मा, सुमन देवठिया, पवन देव, रामतरुण आदि ने सभा को संबोधित किया और जवाबदेही कानून बनाए जाने का समर्थन किया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !