राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरसहाय कटला सवाई माधोपुर के प्रधानाध्यापक अब्दुल हलीम खान एवं अध्यापक दिलराज सिंह चौहान द्वारा अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु 21-21 हजार रुपये की राशि ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री विद्या धन कोष में जमा करवाकर जमा रसीद अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक दिनेश कुमार गुप्ता को प्रदान की।

इस पर उपस्थित सभी स्टाफ साथियों एवं अतिरिक्त परियोजना समन्वयक ने दोनों सेवानिवृत शिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए शुभकामनाएं दी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया