Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कोरोना जागरूकता अभियान का हुआ समापन

राज्यव्यापी कोरोना जागरूकता अभियान के कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय समापन समारोह में मंगलवार को 55 विद्यार्थियों, वाॅलंटियर्स, सरकारी कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सरकारी सूत्रों के अनुसार जिला कलेक्टर ने कहा कि कोरोना जागरूकता अभियान का संदेश जनमानस तक पहुंचाने में हम कामयाब हुये हैं। 2 गज दूरी, घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाना, सार्वजनिक स्थान पर न थूकना, साबुन से बार-बार हाथ धोना, भीड वाले स्थान पर बहुत ज्यादा जरूरी हो तो ही जाना आदि संदेश आज गांव-गांव, ढाणी-ढाणी, वार्ड, मौहल्लों में प्रसारित हो चुका है। इसके लिये सरकारी कार्मिक, जनप्रतिनिधिगण, वाॅलंटियर्स, विद्यार्थी धन्यवाद के पात्र हैं। इस अभियान का मंगलवार को समापन हो गया लेकिन जागरूकता अनवरत प्रक्रिया है। इन संदेशों को जीवन शैली में शामिल करने की जरूरत है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जागरूकता अभियान का दूरदराज के क्षेत्रों में भी बड़ा सकारात्मक असर पड़ा है। जनभागीदारी के बिना कोई अभियान सफल नहीं हो सकता और इस अभियान में जिले के लोगों ने काफी सक्रिय रह कर कार्य किया है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार निबंध लेखन के लिये राउप्रावि बडागांव कहार की ज्योति मीना और राउमावि एंडवा की वरदान मीना, चित्रकला/ पैंटिंग के लिये राउप्रावि रेवतपुरा की नीतू गुर्जर और राउमावि धमूण कलां के हरिकेश बैरवा, नुक्कड़ नाटक मंचन के लिये राबाउमावि मानटाउन की सलोनी पाल, गीतादेवी विद्यालय की रीना बैरवा, रामावि कुतलपुरा जाटान के दिलखुश, राउमावि साहूनगर की स्तुति जैन, रामावि आलनपुर की कीर्ति टटवाल व सुनिता माली तथा स्काउट अरूणा बैरवा को सम्मानित किया गया।

Corona awareness campaign ends
इसी प्रकार नेहरू युवा केन्द्र के वाॅलंटियर्स नागेश शर्मा गंगापुर, राजेन्द्र कुमार मीना, नगर परिषद गंगापुर सिटी के कार्मिक मनमोहन दुबे, अशोक कुमार वर्मा, मुकेश कुमार धामोनिया, नगर परिषद सवाई माधोपुर के शिवराम मीना, ओमप्रकाश जमादार, शिव कुमार, शिवराज टाक, गोविन्द, विकास, पृथ्वीराज, रामसहाय, स्काउट अभिलाषा अग्रवाल, आयर्वेद विभाग के गोवर्धन लाल कंपाउंडर और मुन्नालाल बैरवा, एनसीसी के गणेश प्रजापत, रामकुमार गुर्जर और योगेश वैष्णव, चिकित्सा विभाग के डाॅ. दिनेश, डाॅ. गौरव जैन, डाॅ. विजेन्द्र गुप्ता, नवल किशोर अग्रवाल, राकेश मित्तल, अमित खण्डेलवाल, सुरेश मीना, पारस जैन, पंकज, अनुराग पोसवाल, डाॅ. अकरम मोहम्मद, सरोज मीना, जितेन्द्र बैरवा, विमल कुमार दीक्षित, आंगनबाडी कार्यकर्ता गायत्री महावर, आशा सहयोगिनी शिमला शर्मा और सुखबीर कौर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के योगेश कुमार तिवारी, हिमांशु शर्मा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अरविन्द मथुरिया, सुरेन्द्र कुमार फुलवारिया, ब्रजकिशोर शर्मा, लेखराज वैष्णव और हनुमन्त सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीएम बीएस पंवार, जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार, एसीईओ रामचन्द्र मीणा, सहायक कलक्टर वर्षा मीना, सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीना, सहायक निदेशक ब्रजेश सामरिया, पीआरओ सुरेश चन्द्र गुप्ता, आईईसी काॅर्डिनेटर प्रियंका दीक्षित, उप निदेशक आयुर्वेद इंद्रमोहन शर्मा, नेहरू युवा केन्द्र जिला समन्वयक हर्षित खंडेलवाल व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार गंगापुर सिटी में जागरूकता अभियान का समापन समारोह पंचायत समिति सभागार में अति.जिला कलेक्टर नवरत्न कोली, उप जिला कलेक्टर विजेन्द्र कुमार मीना, तहसीलदार ज्ञान चन्द जैमन की उपस्थिति में आयोजित हुआ। समारोह में जागरूकता अभियान के दौरान श्रेष्ठ कार्य करने वाले 33 कोरोना योद्वाओं का एडीएम एवं एसडीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मान किया गया। समारोह के अन्त में उप जिला कलेक्टर मीना ने जागरूकता अभियान में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के कार्य को सबसे अच्छा बताते हुए सभी विभागो द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !