Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गिरदावर की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही पूरी तहसील की हुई सैंपलिंग

उपखण्ड बामनवास की भावरा उप तहसील में कार्यरत गिरदावर की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही बामनवास तहसीलदार प्रीति मीणा ने प्रत्येक कार्मिक की कोरोना जांच करवाई।
मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. नंदकिशोर मीणा के नेतृत्व में राजकीय चिकित्सालय गंगापुर सिटी से आई चिकित्सा टीम के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बामनवास में तहसील कार्यालय से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के रेंडम सैंपल लिए गए।

Girdawar corona report came positive bamanwas sawai madhopur
डॉक्टर बोहरा ने बताया कि गंगापुर से आई चिकित्सा टीम में लैब टेक्नीशियन दीपक गोयल एवं विनय गुप्ता शामिल थे। इस दौरान चिकित्सा टीम के द्वारा कुल 60 सैंपल लिए गए। गंगापुर चिकित्सा टीम को बामनवास चिकित्सा टीम ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया। चिकित्सा टीम में टीए सियाराम मीणा एवं लैब टेक्नीशियन कमलेश सैनी, छुट्टन लाल, द्वारका प्रसाद गुप्ता तथा सुनील सेन शामिल थे।
इस दौरान डॉ. नंदकिशोर बोहरा ने कोरोना महामारी के दौरान इसके नियंत्रण के लिए लैब टेक्नीशियन के कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें नींव का पत्थर बताते हुए सच्चा कोरोना योद्धा बताया। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि इस महामारी के दौरान हमें एडवायजरी का पालन करना चाहिए। यदि हम मेडिकल एडवायजरी का पालन करते हैं तो निश्चित रूप से हम कोरोना से जीतने में सफल होंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !