चिकित्सा विभाग में यूटीबी के आधार पर जीएनएम और लैब टैक्निशियन की भर्ती की जानी है, जिसकी काउंसलिंग 11 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया है कि यूटीबी के आधार पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई थी, जिसमें प्राप्त परिवेदनाओं के आधार पर जीएनएम और लैब टैक्निशियन की चयन सूची को निरस्त कर अब काउंसलिंग के आधार पर चयन किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि मैरिट सूची में चयनित अभ्यर्थी को अपने समस्त मूल दस्तावेज, दसवीं, बारहवीं की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आरएनसी प्रमाण पत्र और तकनीकी योग्यता की अंकतालिका साथ लानी होगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया