Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला अस्पताल में कलेक्टर ने सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

जिला अस्पताल की राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी (आरएमआरएस) की बैठक आज बुधवार को समिति के अध्यक्ष और जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कोविड और अन्य बीमारियों के भर्ती रोगी, उनके स्वास्थ्य, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, जांच योजना, टीकाकरण, जेएसवाई और अन्य बिन्दुओं पर भी विस्तार से समीक्षा ली। कलेक्टर ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकथाम की दृष्टि से सफाई, स्वच्छता बहुत जरूरी है। अस्पताल के लिए 500 अतिरिक्त बेड शीट खरीदी गई है एवं इन्हें प्रतिदिन धुलवाने के निर्देश दिए गए हैं। सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए 6 अतिरिक्त सफाई कार्मिक रखने तथा नए टेंडर के संबंध में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए है। अस्पताल के नॉन बायो मेडिकल कचरे के निस्तारण के लिए कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त से चर्चा कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने बताया है कि अस्पताल के लिए 3 व्हील चैयर 5 ट्रॉली क्रय की गई और नवनिर्मित रजिस्ट्रेशन काउन्टर का संचालन शुरू हुआ जिससे सभी प्रकार के रजिस्ट्रेशन एक ही स्थान पर किए जाने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी सुविधा हुई है। अस्पताल के वार्डों एवं परिसर में खराब पडे़ कुछ सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत करवाकर इनकी लाइव फुटेज प्रतीक्षालय में टेलीकास्ट करवाने की व्यवस्था की गई है।

Collector gave instructions to improve cleanliness in district hospital in sawai madhopur

पीएमओ डॉ. बीएल मीना ने बताया कि कलेक्टर की इस नई व्यवस्था से हैल्थ वर्कर्स और उनके परिजनों को काफी राहत मिली है। जिला अस्पताल में आरएमआरएस के माध्यम से 27 तथा अन्य योजनाओं में 26 कम्प्यूटर ऑपरेटर, बागवान, इलैक्ट्रिसियन संविदा पर कार्यरत हैं। कोरोना काल में इनके द्वारा दी गई सराहनीय सेवाओं के कारण समिति ने इनका अनुबंध बढ़ाने पर चर्चा की। जननी सुरक्षा योजना में अस्पताल में भर्ती गर्भवती तथा प्रसूता को कलेवा योजना में ताजा एवं पौष्टिक भोजन दिया जाता है। बैठक में इससे संबंधित ठेके को बढ़ाने से संबंधी पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में जिला अस्पताल में स्थित धर्मशाला के संचालन के लिए नो लोस नो प्रोफिट के आधार पर एनजीओ के चयन की प्रक्रिया शुरू करने, अतिरिक्त फर्नीचर खरीदने, खराब पड़े ऐसी मरम्मत करवाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीणा, पीएमओ डॉ. बीएल मीना, उप नियंत्रक डॉ, एन.एस. अग्रवाल और डॉ. अकरम सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !