Saturday , 7 March 2026
Breaking News

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों के बीच आयोजित हुआ क्रिकेट मैत्री मैच

जिले के नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना के निर्देशानुसार पुलिस लाइन ग्राउंड में रविवार को मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत सहरिया ने बताया कि नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान उनके मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर मनोरंजन सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही प्रतिदिन योगा भी करवाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में रविवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर मैत्री मैच का कार्यक्रम रखा गया, जिसका शुभारंभ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा पंचायत समिति सवाई माधोपुर के विकास अधिकारी समय सिंह मीणा भी उपस्थित रहे। क्रिकेट मैच में रणथंभौर टाइगर्स टीम विजेता रही रणथंभौर टाइगर ने 15 ओवर में 132 रन का लक्ष्य रखा और रणथंभौर वॉरियर्स को 16 रन से हराया।

 

Cricket friendship match organized between newly appointed village development officers receiving training

 

मैन ऑफ द मैच तपेंद्र धाकड़ रहे वही कान्हा राम शर्मा ने कुल 5 विकेट लेकर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विजेता टीम रणथंभौर टाइगर्स के कप्तान पियूष शुक्ला एवं टीम को सीईओ अभिषेक खन्ना एसीईओ अजीत सहरिया अतरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा विकास अधिकारी समय सिंह मीणा ने ट्रॉफी देकर बधाईयां दी।

 

सीईओ अभिषेक खन्ना ने भी की बल्लेबाजी:- नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों के आग्रह पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने भी बल्लेबाजी की उन्होंने 4 गेंदों पर तीन छक्के लगाकर 18 रन बनाए। क्रिकेट मैच में अंपायरिंग विशाल गौतम संजय शर्मा त्रिलोक गौतम  रहीश खान ने की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !