सवाई माधोपुर जिला पॉक्सो न्यायालय ने नाबालिग पीड़िता के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म के आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।

विशिष्ट लोक अभियोजक अनिल कुमार जैन ने बताया कि लगातार 4-5 वर्ष से नाबालिग को परेशान करने तथा दुष्कर्म करने, वीडियो बनाने तथा वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने, परिजनों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मनराज मीणा पुत्र घनश्याम मीना निवासी बगडोली थाना बौंली को पुलिस ने 23 जून को गिरफ्तार किया था। आरोपी तब से ही न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया