Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

नकबजनी मामले का एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी किए गए सोने चांदी के माल बरामद

मानटाउन थाना पुलिस ने नकबजनी मामले का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात व 250000 रुपए भी बरामद कर लिए है।थानाधिकारी जगदीश भारद्वाज ने बताया की एसपी सुनील कुमार विश्नोई, एएसपी राकेश राजोरा के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक वृत्त शहर सवाई माधोपुर राजवीर सिंह चम्पावत के सुपरविजन में नकबजनी के आरोपी पून्या उर्फ पूनीराम पुत्र रामचरण निवासी दुब्बी बनास सूरवाल को गिरफ्तार कर मामले का माल जेवरात और अनुमानित कीमत करीब 250000 रूपये के बरामद किये गए।

घटना का विवरण: – गत दिनांक 27.06.2022 की रात्रि को सुनीता पुत्री हनुमान प्रसाद हाल निवासी सरकारी क्वार्टर एच 3 कलेक्ट्रेट के पीछे मानटाउन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी के अज्ञात व्यक्ति उसके सरकारी क्वार्टर के अन्दर घुसकर आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी व मोबाईल चोरी कर ले गया। ऐसे में पुलिस द्वारा अज्ञात बदमाशों की तलाश हेतु अनुसंधान अधिकारी हरिलाल सहायक उपनिरीक्षक द्वारा थानाधिकारी जगदीश भारद्वाज के निर्देशन में अज्ञात आरोपी की तलाश की गई। मुखबिर एवं तकनीकी अनुसंधान से पता चला की आरोपी पून्या उर्फ पूनीराम निवासी दुब्बी बनास ने इस वारदात को अंजाम दिया।

 

 

इस पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थानाधिकारी जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में हरिलाल सहायक उपनिरीक्षक, सियाराम हैड कांस्टेबल, बुद्धिप्रकाश कांस्टेबल, शैतान सिंह कांस्टेबल और आशाराम कांस्टेबल की टीम गठित की गई। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए गत सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया और 2 दिन का पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर दिनांक 19.07.2022 को मामले में चोरी किए गये माल सोने चांदी के जेवरात और नगदी करीब 250000 रूपये के बरामद किए गए। आरोपी पून्या उर्फ पूनीराम आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 4 मामले दर्ज है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !