ब्लैकमेल कर युवती से 5 साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी सरपंच पुत्र ने युवती से अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर 5 साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता युवती ने देर रात सवाई माधोपुर महिला थाने पहुंच आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया की करीब 5 साल पहले उसकी सपोटरा के गुलाबपुरा निवासी राजेश मीना मुलाकात हुई थी। इसके बाद आरोपी ने अगस्त 2018 में उसे बर्थडे पार्टी में बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। जबरन दुष्कर्म के दौरान अश्लील फोटो-वीडियो भी अपने मोबाइल में शूट कर लिए। ऐसे में आरोपी पीड़िता को अश्लील वीडियो शेयर करने की धमकी देता रहा और सवाई माधोपुर स्थित घर, होटल और जयपुर में कई बार दुष्कर्म किया।

पिछले 5 साल तक ब्लैकमेल कर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। लेकिन हाल ही में युवती की सगाई का पता लगने पर आरोपी ने उसे सवाई माधोपुर बुलाया और एक होटल में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया और आरोपी ने पीड़िता की सगाई कार्यक्रम के दौरान अन्य युवक से सगाई करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी।
इतना ही नहीं आरोपी द्वारा पीड़िता की फेसबुक, वॉट्सएप और इंस्टाग्राम आईडी हैक कर लिया जाने के भी आरोप है। आरोपी युवक का पिता सपोटरा के इनायती ग्राम पंचायत का सरपंच बताया जा रहा है। फिलहाल महिला थाना प्रभारी चंचल शर्मा मामले की जांच में जुटी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया