Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

विद्या भारती ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी निःशुल्क जर्सी 

भारतीय शिक्षा समिति गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर द्वारा अपना हाथ, अपनों के साथ संकल्पना को लेकर झुग्गी झोपड़ियों में निवास करने वाले अभावग्रस्त एवं विद्या भारती द्वारा सेवा बस्तियों में संचालित संस्कार केन्द्रों के बालक-बालिकाओं को शीतकालीन मौसम में निःशुल्क जर्सी वितरण किया जा रहा है। इसी के चतुर्थ चरण का आयोजन गुलकंदी देवी बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर गंगापुर सिटी में किया गया।

 

जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला निरीक्षक महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत जिला व्यवस्थापक कान सिंह सोलंकी की दिशा से विद्या भारती द्वारा झुग्गी-झोंपड़ियों एवं सेवा बस्तियों में संचालित संस्कार केन्द्रों में अध्ययनरत बालकों को बढ़ती हुई ठण्ड़ से सुरक्षित रखने हेतु नवीन गर्म वस्त्र के रूप में जर्सी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिला सचिव जगदीश प्रसाद शर्मा ने समारोह के प्रस्तावना पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता के भाव को लेकर सेवा क्षेत्रों में श्रावण मास में वन विहार कार्यक्रम, बाल बलिदानी प्रश्नोत्तरी, नवरात्रि में कन्या पूजन, दीपावली उत्सव, सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र संचालन आदि वर्ष पर्यन्त किये गये कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की।

 

Vidya Bharti distributed free jerseys to needy children in sawai madhopur

 

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिवलहरी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्या भारती के प्रान्तीय संस्कार केन्द्र प्रमुख महीपाल प्रजापत, सिविल डिफेंस के डिप्टी डायरेक्टर हिम्मत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ज्ञानेश्वर प्रसाद मीना ने की। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा 290 बालक-बालिकाओं को तथा संस्कार केन्द्र संचालकों को भी नवीन गर्म वस्त्र उपहार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

इस दौरान भारतीय शिक्षा समिति के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र आर्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य योगेन्द्र शर्मा, स्थानीय समिति अध्यक्ष एडवोकेट हर्षवर्धन शर्मा, व्यवस्थापक गोविन्द प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिल पितलिया सदस्य शिवकुमार शर्मा, नवलकिशोर अग्रवाल, संकुल प्रमुख प्रेमराज सिंह पूर्विया, प्रधानाचार्य जयसिंह लोधा, सीताराम पूर्विया, जमुना प्रसाद सैनी, रामेश्वर प्रसाद शास्त्री, कृष्णदेव गौत्तम, मोहनलाल सैनी, योगेन्द्र गौत्तम, सहायक प्रधानाचार्य रश्मि शर्मा, जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख महेन्द्र वर्मा स्थानीय समिति के पदाधिकारी एवं रविन्द्र सिंह शेखावत, भानु पारीक आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !