Thursday , 22 October 2026
Breaking News

बरसात व ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मिलेगा उचित मुआवजा

किसान टोल फ्री नम्बर 18002095959 पर 72 घंटे में दे सूचना

 

जिले में असमय हुई वर्षा एवं ओलों के कारण फसल खराबे का सही आकलन एवं सर्वें करवाकर जिले के बीमित किसानों को बीमा कम्पनियों से उचित मुआवजा दिलवाने के संबंध में सोमवार को जिला कलेक्टर ने जिले के राजस्व अधिकारियो एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को वीसी के माध्यम से बैठक ली। बैठक में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ओलावृष्टि एवं अंधड से फसलों में हुए नुकसान की जानकारी लेते हुए सभी राजस्व अधिकारियों व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में भ्रमण करते हुए किसानों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मिलकर किसानों की फसलों में हुए नुकसान की वास्तविक रिपोर्ट भेजें ताकि प्रभावित बीमित किसानों को उनकी फसलों को हुए नुकसान का समय पर मुआवजा मिल सके।

 

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर 72 घंटे के भीतर ऑनलाइन या आफलाइन रिपोर्ट भिजवाएं। जिले में विभिन्न गांवो में असमय बरसात व ओलावृष्टि से खड़ी एवं कटाई उपरांत खेत व खलिहान में सुखाई के लिए रखी हुई फसलों में नुकसान की सूचना मिल रही है। जिन किसानों ने रबी 2022 में फसलों का बीमा करवाया था वे सभी किसान गेहूं, चना, सरसों व मसूर की फसल में हुए नुकसान की शिकायत घटना के 72 घंटे के अंदर सवाई माधोपुर जिले के लिए अधिकृत बीमा कंपनी बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के टोल फ्री नंबर 18002095959 पर या सीएससी केंद्र, क्रॉप इंश्योरेंस एप, फार्ममित्र एप अथवा नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में आफलाइन भी शिकायत दर्ज करवाए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान का सर्वे करवाकर पुख्ता रिपोर्ट भिजवाए।

 

Crops damaged due to rain and hail will get proper compensation

 

इसके लिये सभी उपखण्ड अधिकारी राजस्व एवं कृषि विभाग तथा फसल बीमा कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामूहिक बैठक आयोजित कर अब तक हए नुकसान की समीक्षा रिपोर्ट भिजवाए ताकि नुकसान के बारे में राज्य सरकार को अवगत कराया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को फसलों में हुये नुकसान की रिपोर्ट 72 घंटे में देने के लिये प्रेरित करे ताकि बीमा कम्पनी द्वारा समय पर फसल में हुये नुकसान का आकलन किया जा सके।

 

कृषि विभाग के उप निदेसक रामराज मीना ने बताया कि फसल खराबे की सूचना देने के लिए सवाई माधोपुर जिला मैनेजर रविंद्र सिंह मो. नं. 7420939063, जिला कॉर्डिनेटर पीकू कुमार सैनी मो. नं. 9929510908, बामनवास सुनील कुमार शर्मा 7412055141, राधेश्याम सैनी 8000887808, मित्रपुरा दिलराज मीणा 8000263716, मुनेष मीणा 7412055143, चौथ का बरवाड़ा जाकिर मोहम्मद 7412055142, गंगापुर सिटी सुरेश चंद्र शर्मा 7412055143, खंडार रमेश चंद मीणा 7412055140, मलारना डूंगर राधेश्याम सैनी 7412055139, सवाई माधोपुर सत्यनारायण प्रजापत 6375901778, ओम प्रकाश शर्मा 7412055138, वजीरपुर रोहित सिंह धनवाल 7412055137 पर किसान सम्पर्क कर सकते हैं। ताकि बीमित फसलों में हुए नुकसान का आंकलन मौके पर पहुंचकर फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के स्थानीय अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा नियमानुसार सर्वे किया जाकर फसल खराबे के क्लेम की कार्यवाही समय पर की जा सके। उन्होंने बताया कि बीमित फसलों में हुए नुकसान की क्लेम की अधिक जानकारी के लिए किसान स्थानीय सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षक कार्यालय में संपर्क करें। साथ ही जिला स्तर पर कृषि विभाग कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !