Thursday , 23 April 2026
Breaking News

चौथ का बरवाड़ा को नगरपालिका बनाने की मांग, मांग नहीं मानने पर करेंगे मतदान का बहिष्कार

चौथ का बरवाड़ा को नगरपालिका बनाने की मांग अब मुखर हो गई है। ग्रामीण राज्य सरकार से आगामी बजट में बरवाड़ा को नगरपालिका बनाने की मांग कर रहे हैं। बरवाड़ा को नगरपालिका बनाने की मांग को लेकर युवाओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय युवाओं ने इसके लिए संघर्ष समिति का गठन भी किया। ज्ञापन देने आए संघर्ष समिति के सदस्य अनेन्द्र सिंह आमेरा ने बताया कि बरवाड़ा कस्बा आज नगरपालिका की सभी शर्तों को पूरा कर रहा है। लंबे समय से इस कस्बे को नगरपालिका बनाने की मांग उठाई जा रही है। अभी हाल ही में सरकार द्वारा सवाई माधोपुर सहित आसपास के जिलों के अनेक छोटे-छोटे कस्बे को नगरपालिका का दर्जा दिया जा चुका हैं।

 

Demand to make Chauth Ka Barwara a municipality

 

जबकी वह चौथ का बरवाड़ा कस्बे से भी आबादी और क्षेत्रफल की दृष्टी से छोटे हैं। वहीं लक्ष्मीकान्त मुकुल ने बताया की सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए युवाओं द्वारा जल्दी ही पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया जाएगा। ज्ञापन देने आए युवाओं मे अनेन्द्र सिंह आमेरा, लक्ष्मीकांत मुकुल, अजय मीणा, वार्ड पंच सद्दाम लाहोरी, रामदयाल पॉटर, शकील मंसूरी, गोपाल सिंह राजावत, दौलत, रामकिशन चंवारिया, हनुमान, लखी गुर्जर, विनोद वाल्मीकि, विक्रम चावरिया आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे महिलाए भी जुटी। उन्होंने मांग नहीं माने जाने की दशा में आगामी विधानसभा चुनावों में मतदान के बहिष्कार की की बात भी कही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !