सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन गश्त के दौरान सहायक उपनिरीक्षक ताराचंद शर्मा को प्लेटफार्म नंबर 4 पर गाड़ी नंबर 59806 बयाना जयपुर पैसेंजर के प्रस्थान के पश्चात एक बालक अकेला रोता हुआ मिला।

बालक से बालक ने पूछताछ करने पर अपना नाम आकाश सन ऑफ सुरेश कुमार जाटव उम्र 13 वर्ष निवासी नगला आरोदा बयाना भरतपुर बताया तथा स्कूल नहीं जाने के कारण पिताजी ने डांटा था, इसलिए बयाना स्टेशन पर आ कर गाड़ी में बैठ कर आना बताया। बालक से परिजनों का मोबाइल नंबर पूछने पर याद नहीं होना बताया। जिसके बाद बालक को चाय पान कराने के बाद चाइल्ड लाइन सवाई माधोपुर को सूचित कर उक्त बालक को चाइल्डलाइन टीम सदस्य राम लखन मीणा व लाली मीणा को सुपुर्द किया तथा पुलिस थाना बयाना पर इस बाबत सूचना दी गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया