अजमेर:- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि में बदलाव किया गया है। अब तिथि 1 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।

इस संबंध में गत मंगलवार रात को वेबसाइट पर जानकारी दी गई है। सीबीएसई ने पहले 23 और इसके बाद 27 नवंबर तक आवेदन की अंतिम तिथियां तय की थीं। अब एक बार फिर तिथि बढ़ा दी गई है। परीक्षा शुल्क तथा अन्य जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया