Saturday , 5 September 2026
Breaking News

महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता पखवाड़े के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का आयोजन प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। संगोष्ठी की मुख्य वक्ता अंजु शर्मा ने स्वयंसेवकों को बताया कि “सशक्त महिला एवं सशक्त समाज” दोनों ही देश के विकास में एक-दूसरे के पूरक हैं। देश की महिलाओं का सशक्त होना आज की महती आवश्यकता है।

 

Seminar organized on women empowerment in pg college sawai madhopur

 

महिला सशक्तिकरण अर्थात महिलाओं की आध्यात्मिक, राजनीतिक, सामाजिक या आर्थिक शक्ति में वृद्धि करना है। महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना उनके पूरे भविष्य को तय करता है यदि हम अपने निर्णय स्वयं ले सकते हैं तो सही मायने में हम पूरी तरह से आजाद है। एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रियंका सैनी ने महिलाओं की आर्थिक व सामाजिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं मनीषा शर्मा ने बताया कि सशक्त होने का आशय केवल घर से बाहर निकलकर नौकरी करना नहीं है अपितु सशक्त होने का आशय उसमें निर्णय ले सकने की क्षमता का विकास करना भी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !