सवाई माधोपुर करौली जिला दुग्ध सहकारी समिति के एमडी जी.पी. मीना ने बताया कि डेयरी बूथ संचालक शीतल जैन सिविल लाईन चौराहा पुलिया के नीचे गणेश होटल के सामने जिनके मोबाईल नम्बर 9460628940 है द्वारा बजरिया की बालमन्दिर कॉलोनी, राजनगर, सिविल लाईन, केशव नगर, विरेन्द्र नगर, प्रेम मन्दिर कॉलोनी एवं इन्द्रा कॉलोनी में होम डिलीवरी करने के लिए अपनी सहमति दी है।

इसी प्रकार डेयरी बूथ संचालक विनोद शर्मा मोबाईल नम्बर 8387800181 ज्योति नर्सिंग होम के सामने ने केशव नगर, राजनगर, बाल मन्दिर कॉलोनी में होम डिलीवरी के लिए सहमति जताई है। उपभोक्ता मोबाइल पर आर्डर कर होम डिलीवरी करवा सकते है। इसी प्रकार प्रेमप्रकाश गौत्तम मोबाइल नंबर 9785980795 द्वारा शांतिनगर एवं खैरदा में, जगदीश जोशी मोबाइल नंबर 8432719059 द्वारा गणेश नगर एवं न्यू जवाहर कॉलोनी में, ममता शर्मा मोबाइल नंबर 9929131171 द्वारा इंद्रा कॉलोनी में, आरिफ खान मोबाइल नंबर 9001001901 द्वारा महाराणा प्रताप कॉलोनी, आईएचएस कॉलोनी, जवाहर नगर में मोबाइल पर आर्डर कर होम डिलीवरी से दूध प्राप्त किया जा सकता है। इसी प्रकार अन्य कई बंद बूथों को भी चालू करवाया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया