Sunday , 7 June 2026
Breaking News

महिला पीएमजेडीवाई खातों से पैसों की निकासी के लिये तिथि निर्धारित

राजस्थान राज्य में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत महिला पीएमजेडीवाई खाताधारकों में तीन किश्त में जमा किया जाना है एवं प्रथम किश्त की राशि पांच सौ रूपये अप्रैल माह में जमा की जा चुकी है।
महेन्द्र एस, महनोत, संयोजक एसएलबीसी राजस्थान ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मई 2020 की द्वितीय किश्त शीघ्र ही जारी की जा रही है। वित्त मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार महिला जनधन खाता धारकों द्वारा राशि आहरण खातों के अंतिम अंक के अनुसार किया जा सकता है।

 withdrawal money female PMJDY accounts
बैंकों में महिला पीएमजेडीवाई प्रधानमंत्री जनधन योजना के खाताधारक जिनके खाता संख्या के अन्तिम अंक 0 और 1 हैए ऐसे लाभार्थी 4 मई को एवं जिनके खाता संख्या के अंतिम अंक 2 और 3 है, वे 5 मई को, जिनके खाता संख्या के अंतिम अंक 4 और 5 है, वे 6 मई को, जिनके खाता संख्या के अंतिम अंक 6 और 7 है वे 8 मई को तथा जिनके खाता संख्या के अंतिम अंक 8 और 9 है, वे लाभार्थी 11 मई 2020 को अपने बैंक से पैसों की निकासी कर सकते हैं।
लीड बैंक प्रबंधक सीएम बैरवा ने बताया कि 11 मई 2020 के बाद लाभार्थी किसी भी तारीख को सामान्य बैंकिंग अवधि के अनुसार शाखा या बीसी से सम्पर्क कर आहरित कर सकते हैं।
उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि वह आवश्यक होने पर ही खातों से राशि निकाले। आपके खाते में जमा राशि आपके द्वारा कभी भी निकाली जा सकती है। अपने खाते में जमा राशि निकालने के लिए गांव में कार्यरत बैंक मित्र (बीसी) अथवा एटीएम से भी धन राशि की निकासी कर सकते हैं।
अति. आवश्यक होने पर ही बैंक शाखा, बैंक मित्र के माध्यम से राशि निकाले और राशि आहरण करते समय सामाजिक दूरी (सोशियल डिस्टेंसिंग) का पालन करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !