Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट डालने पर तीन गिरफ्तार

एटीएस एवं एसओजी की साईबर विंग ने सवाई माधोपुर जिले में कार्रवाई कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर धर्म विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया मोनिटिरिंग प्रकोष्ट ने अब तक कुल 384 कार्रवाई करते हुये 10 प्रकरण दर्ज किये है।
एडीजी एटीएस एवं एसओजी अनिल पालीवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भवानी शंकर शर्मा पुत्र धोली लाल शर्मा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी थाना कोतवाली, इरफान गोल्डन उर्फ इरफान खान पुत्र अल्लानूर रेलवे कॉलोनी थाना कोतवाली तथा शाहरूख खान पुत्र सलीम खान तेलियों का मोहल्ला थाना बौंली जिला सवाई माधोपुर के रहने वाले है।
एडीजी पालीवाल ने बताया कि कोविड-19 वायरस को लेकर भ्रामक, निराधार एवं साम्प्रदायिकता फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर एटीएस एवं एसओजी राजस्थान 24X7 नजर रख रही है। इसके लिये तीन सोशल मीडिया मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।

Three people arrested spoil communal harmony post social media
पालीवाल ने आमजन से यह अपील की है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, टेलीग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की झूठी व भ्रामक पोस्ट या टिप्पणी ना करे। उन्होंने आगाह किया कि ऐसा ना करने पर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। अगर आपको इस सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो उसे इस कार्यालय की Mail ID- ccps-raj@nic.in पर साझा करें जिससे त्वरित कार्यवाही की जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !