रणतभंवर गणेश परिवार (समस्त भारत) के तत्वावधान में त्रिनेत्र गणेश रणथम्भौर का दरबार 31 दिसम्बर सोमवार को थम्बरी माता प्रांगण जसनगर, मेड़ता नागौर में सजाया जायेगा।

प्रभारी अशोक खूंटेटा ने बताया कि इस अवसर पर आकर्षक फूल बंगला झाँकी सजाई जायेगी तथा छप्पन भोग भी लगाया जायेगा। रात्रि 7 बजे से गणेश भजनों की रसधार बहेगी। भजन संध्या में राष्ट्रीय स्तर के भजन गायक गायिकाऐं अपनी प्रस्तुति देगें। इस आयोजन देश के विभिन्न प्रान्तों, शहरों व कस्बों से रणतभंवर गणेश परिवार के भक्त शामिल होगें।
भजन संध्या में भाग लेने के लिए सवाई माधोपुर से भक्तजन दो बसों में 30 दिसम्बर को रात्रि 8 बजे रवाना होगें जो पुष्कर में पवित्र स्नान करते हुऐ जसनगर पहुंचेगें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया