Saturday , 5 September 2026
Breaking News

शहर से चमत्कारजी तक निकलेगी भव्य शोभायात्रा

आचार्य सुकुमालनन्दी ससंघ की प्रेरणा एवं सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा वर्षायोग समिति के तत्वावधान में 23 दिसम्बर से 2 जनवरी तक धर्म प्रभावना के साथ आयोजित किये जाने वाले कल्पद्रुम महाविधान मण्डल, पिच्छिका परिवर्तन एवं विश्वशान्ति महायज्ञ की तैयारियाँ पूर्ण करली गई है।

grand celebration
समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि चमत्कारजी मन्दिर परिसर आलनपुर में आयोजित होने वाले 11 दिवसीय धर्म प्रभावनायुक्त कार्यक्रमों का शुभारम्भ 23 दिसम्बर को सुुबह शहर के पाश्वनार्थ दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर से आलनपुर के दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी मन्दिर तक मुनि संघ के सानिध्य में निकाली जाने वाली विशाल शोभा यात्रा के साथ होगा। शोभा यात्रा में श्रीजी की सुसज्जित रथ यात्रा, घट यात्रा, हाथी, घोड़े, अनेक वाद्य जयघोष, समाज के विभिन्न संगठनों के महिला-पुरूष शामिल होंगे। वहीं मुख्य इन्द्र-इन्द्राणियाॅ हाथी व अन्य वाहनों में सवार होगें।
शोभा यात्रा के चमत्कारजी मन्दिर पहुंचने पर वहाॅ ध्वजारोहण, पाण्डाल उद्घाटन समवशरण अनावरण, आचार्य के प्रवचन, मंगल कलश, अखण्ड दीपक की स्थापना, चित्र अनावरण, अंकुरारोपण, सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, मण्डप प्रतिष्ठा आदि कार्यक्रम होंगे।
चमत्कारजी मन्दिर को रामबाबू नामा द्वारा आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। राजकुमार कासलीवाल द्वारा निर्मित भव्य विशाल पाण्डाल एवं महेन्द्र जैन भगवा द्वारा कल्पद्रुम महाविधान मण्डल के समवशरण की की गई आकर्षक रचना श्रद्वालुओं को लुभा रही है।
जैन ने बताया कि कार्यक्रमों में अजित-बबीता गोधा सौधर्म इन्द्र-इन्द्राणी, कमल-मधु छाबड़ा चक्रवर्ती, मुकेश-सुनिता पल्लीवाल कुबेर इन्द्र-इन्द्राणी, रतन-सुनिता गंगवाल महायज्ञ नायक, राकेश-अंजना पल्लीवाल मंगल कलश स्थापनाकर्ता, अशोक-निर्मला जैन श्रीमाल मंगलदीपक स्थापनाकर्ता, डाॅ. शिखर चन्द-राजकमल जैन ध्वजारोहणकर्ता, लालचन्द-शान्ति देवी जैन समवशरण अनावरणकर्ता, पदम चन्द-पुष्पा बिलाला चित्र अनावरणकर्ता सहित इन्द्र परिकर गौरवशाली पात्रों की भूमिका निभाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !