दीपिका सिंह एवं रामप्रताप हुए सम्मानित
भारत के बड़े राष्ट्रवादी संगठन भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन द्वारा जिला मुख्यालय के सामाजिक कार्यकर्ता रामप्रताप सिंह चौहान एवं उनकी पत्नी दीपिका सिंह चैहान को सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार संगठन की ओर से रामप्रताप सिंह चौहान को रक्तदान और समाज सेवी दीपिका सिंह को समाजसेवा के उत्कृष्ट कार्यो के लिये भारतीय अटल गौरव रत्न अवॉर्ड 2019 से इंदिरा गांधी ऑडोटोरियम जयपुर में ओमप्रकाश तिवारी समारोह प्रभारी एडवोकेट नीना पारिख विष्णु जादौन, सांसद रामचरण बोहरा एवम मधु शर्मा आदि द्वारा सम्मानित किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
