बुधवार को संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में केंद्र सरकार की ओर से बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो हुआ है उसकी हम सभी को आलोचना करनी चाहिए। बुधवार को संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक को लेकर सदन में विपक्ष की पार्टियां सवाल का रही थीं।
उनका सवाल था कि आखिर सदन की सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई। विपक्ष की मांग है कि दोनों सदनों में गृहमंत्री अमित शाह इस सवाल का जवाब दें।
लेकिन आज गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा कि, “इस घटना की सबको आलोचना करनी चाहि, इसका संज्ञान स्पीकर महोदय ने भी लिया है। उन्होंने कहा कि, “कल जो घटना हुई, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, आपने (लोकसभा अध्यक्ष) घटना की जांच के आदेश दिए हैं। पास देने के मामले में हम सभी सांसदों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस प्रकार संसद में अराजकता की स्थिति पैदा करना उचित नहीं है।
कल जो घटना संसद में घटित हुई है, सबने उसे Condemn किया है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, इसमें कहीं दो मत नही है।
अध्यक्ष महोदय ने तुरन्त संज्ञान लेकर इस मामले की जांच का आदेश दिया है। जो Precautions भविष्य में लिये जा सकते हैं, वो लिये जायेंगे। पुराने संसद भवन में भी… pic.twitter.com/epl6GlHoSM
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 14, 2023
साल 2001 में संसद में हुए हमले की सालगिरह पर बुधवार को लोकसभा में दो लोग विजिटर गैलरी से सांसदों के कक्ष में कूद गए थे। इन लोगों ने पीले रंग की गैस स्प्रे की और नारे भी लगाए। जिस समय सदन के अंदर ये वाकया हुआ उस समय शून्यकाल चल रहा था। इस मामले में पांच लोगों की गिरफ़्तारी हुई है और केस यूएपीए की धाराओं के तहत तय किया गया है।
(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)