Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

संसद में हुई सुरक्षा चूक के मामले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में दिया बयान

बुधवार को संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में केंद्र सरकार की ओर से बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो हुआ है उसकी हम सभी को आलोचना करनी चाहिए। बुधवार को संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक को लेकर सदन में विपक्ष की पार्टियां सवाल का रही थीं।

उनका सवाल था कि आखिर सदन की सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई। विपक्ष की मांग है कि दोनों सदनों में गृहमंत्री अमित शाह इस सवाल का जवाब दें।

Defense Minister Rajnath Singh gave statement in Lok Sabha on the matter of security lapse in Parliament.

लेकिन आज गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा कि, “इस घटना की सबको आलोचना करनी चाहि, इसका संज्ञान स्पीकर महोदय ने भी लिया है। उन्होंने कहा कि, “कल जो घटना हुई, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, आपने (लोकसभा अध्यक्ष) घटना की जांच के आदेश दिए हैं। पास देने के मामले में हम सभी सांसदों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस प्रकार संसद में अराजकता की स्थिति पैदा करना उचित नहीं है।

 

 

साल 2001 में संसद में हुए हमले की सालगिरह पर बुधवार को लोकसभा में दो लोग विजिटर गैलरी से सांसदों के कक्ष में कूद गए थे। इन लोगों ने पीले रंग की गैस स्प्रे की और नारे भी लगाए। जिस समय सदन के अंदर ये वाकया हुआ उस समय शून्यकाल चल रहा था। इस मामले में पांच लोगों की गिरफ़्तारी हुई है और केस यूएपीए की धाराओं के तहत तय किया गया है।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !