Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अज्ञात लोगों ने की एक व्यक्ति की ह*त्या, ह*त्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग

शिवाड़ :- शुक्रवार रात सांय 7:30 बजे के आसपास कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने लोहे के सरिए से सिर पर वार कर एक व्यक्ति की ह*त्या कर दी। जिससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में कई घंटे तक जमकर हंगामा किया। चौथ का बरवाड़ा थाना प्रभारी टीना सोगरवाल ने बताया कि युवक की ह*त्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से मृतक को शिवाड़ अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा, सीईओ अनिल डोरिया, एसडीएम उपेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा कर मामला शांत किया। थानाप्रभारी ने बताया कि शंका के आधार पर तीन व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया है जिसमें पुरानी रंजीश व आपसी कहासुनी का मामला सामने आ रहा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक राम अवतार गुर्जर खेत से घर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में सुनसान जगह पर कुछ युवकों ने लोहे के सरिया से सिर पर वार कर उसे मार दिया।

 

Demand for immediate arrest of the killers

 

जिसकी सूचना राहगीर ने मोबाइल से मनराज को दी। जिस पर मौके पर घर वालों ने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने कालूराम मीणा, दौलत राम मीणा, मनराज मीणा सहित 8-10 व्यक्तियों के खिलाफ षडयंत्र कर ह*त्या का आरोप लगाया। उन्होंने मृतक राम अवतार के  छोटे-छोटे पुत्र व पुत्री विधवा पत्नी बेसहारा हो गए जिसके लिए प्रशासन अधिकारियों से 50 लाख रुपए, पीड़ित पत्नी को सरकारी नौकरी एवं बच्चे-बच्चियों का पालनहार योजना का लाभ उपलब्ध करवाने के साथ हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने उनकी सभी मांगों को उच्च अधिकारियों को अवगत करवा कर ज्यादा से ज्यादा सहायता दिलवाने का भरोसा दिलवाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !