Sunday , 7 June 2026
Breaking News

परिवहन व वाणिज्यिक कर विभाग ने लगभग 17 लाख के अवैध पैकिंग मैटेरियल, टेंट एवं परचूनी का सामान किया जब्त

विधानसभा आम चुनाव-2023 को देखत हुए परिवहन विभाग एवं वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से अवैध माल के परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए संयुक्त कार्यवाही गई। जिला परिवहन अधिकारी रजनीश विद्यार्थी ने बताया कि टीम द्वारा सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी में अभियान चलाकर विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान अवैध माल के परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि वाणिज्यिक कर विभाग की टीम द्वारा सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी में शनिवार को 32 वाहन को चेकिंग की गई जिसमें 3 वाहनों को डीटेन करते हुए लगभग 17 लाख के अवैध पैकिंग मैटेरियल, टेन्ट एवं परचूनी का सामान आदि जब्त किया गया।

 

Transport and Commercial Tax Department seized illegal packing material, tents and groceries worth about 17 lakhs

 

इसी प्रकार परिवहन विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए 125 वाहनों को चैक किया गया जिसमें 29 वाहनों का चालान बनाया गया एवं 3 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही लगभग 60 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। संयुक्त जांच टीम में परिवहन विभाग से विकेश सिंह परिवहन निरीक्षक, परिवहन उप निरीक्षक सियाराम शर्मा, परिवहन उप निरीक्षक पिंकी रानी, कनिष्ठ वाणिज्यिक कर अधिकारी मोहिन्दर कुमार मीना, कनिष्ठ वाणिज्यिक कर अधिकारी आशिष शर्मा, कर सहायक धीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !