
कुशलपुरा सरपंच हुकमचंद को न्याय दिलाने की मांग। कल किया जाएगा प्रदर्शन
सवाई माधोपुर ग्राम पंचायत कुशलपुरा सरपंच हुकुमचंद रैगर पर जानलेवा हमले मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एवं कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर कल मंगलवार को विभिन्न जन संगठनों और दलित संगठनों के द्वारा सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा।

महेंद्र कंवरिया ने बताया कि गत 5 दिनों से जिला कलेक्ट्रेट पर धरना चल रहा है लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई और नाही हुकमचंद पर हमला करने वालों को अब तक गिरफ्तार किया गया। जिससे रेगर समाज एवं युवाओं में आक्रोश व्याप्त है। हुकम चंद को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 11:00 बजे महावीर पार्क से मुख्य बाजार होते हुए रैली निकालकर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया