Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अर्द्ध सैनिक बलों की पेंशन बहाली की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन 

न्यू पेंशन स्कीम एम्पालाॅयज फैडरेशन ऑफ राजस्थान की जिला इकाई ने आज सोमवार को देश की सुरक्षा में लगे लाखों अर्द्ध सैनिक बलों के लिए पुरानी पेंशन बहाली हेतु 28 -29 मार्च को प्रस्तावित टोकन स्ट्राईक को लेकर प्रदेश सचिव विनोद बारवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
संगठन के जिला आईटी प्रभारी ओमप्रकाश मीना ने बताया कि जिस तरह राज्य कर्मचारियों के लिए पुनः पुरानी पेंशन बहाल करने की प्रक्रिया राजस्थान सरकार ने शुरू की उसी तरह केन्द्र सरकार को भी 2004 के बाद सेवा मे आये अर्द्ध सैनिक बलों और केन्द्रीय अधिकारियो – कर्मचारियों  के लिए भी पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए। अर्द्ध सैनिक बल के जवान हमारी हिफाजत व देश की सुरक्षा हेतु दिन-रात परिवार से दूर रहते हुए कर्तव्य निर्वहन मे लगे हुए है एवं उनको सेवानिवृति के बाद पेंशन से वंचित करना सामाजिक न्याय के खिलाफ है उनकी सेवा को देखते हुए पुरानी पेंशन लागु होनी चाहिए।
Memorandum submitted to the collector regarding restoration of pension of paramilitary forces in sawai madhopur
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पुरजोर तरीके से समर्थन देने के लिए प्रदेश के कर्मचारी गांधी वादी तरीके से अर्द्ध सैनिक बलों तथा केन्द्रीय सेवा के अधिकारियों – कर्मचारियों के लिए 28 -29 मार्च को सांकेतिक हड़ताल करते हुए मुख्यमंत्री से मांग करेंगे कि राज्य कर्मचारियो की भांति अर्द्ध सैनिक बलों और केन्द्रीय कार्मिकों की पेंशन बहाली हेतु केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भिजवायें। इस दौरान शिक्षक संघ एलेमेन्ट्री सैकण्डरी टीचर एसोसियन (रैसटा) के जिलाध्यक्ष विमल मीना ,राजस्थान प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष तेजसिहं जाट, सजंय मीना, इरफान अली सहित अनेक कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !