Sunday , 8 March 2026
Breaking News

घठीला बालाजी मंदिर स्थित सार्वजनिक ऐतिहासिक तलाई पर हो रहे अतिक्रमण हटाने की मांग 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सवाई माधोपुर जिला काउंसिल द्वारा आज शुक्रवार को सवाई माधोपुर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शहर में स्थित घठीला बालाजी मंदिर स्थित सार्वजनिक तलाई पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रामगोपाल गुणसारिया ने बताया कि बालाजी मंदिर के नजदीक स्थित तलाई पर कुछ असामाजिक तत्वों ने कब्जा कर रखा है जिससे शहर का सौंदर्य खराब हो रहा है।
Demand for removal of encroachments on the public historical pond located at Ghathila Balaji Temple
शहर के अनेक सामाजिक राजनीतिक संगठनों ने पूर्व में भी अतिक्रमण हटाकर सौहार्द कायम करने की अपील की थी, परंतु नगर परिषद द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। पूर्व में भी जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार तहसीलदार व नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। परंतु अब पुन: अतिक्रमण कर शहर के माहौल को खराब किया जा रहा है। इस दौरान रईस अहमद अंसारी, अब्दुल वहीद, अतीक अहमद आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !