Saturday , 5 September 2026
Breaking News

ग्राम पंचायतों में दिलाई जा रही तंबाकू नहीं खाने की शपथ

तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत के लिए प्रस्ताव किए पारित

 

तंबाकू मुक्त युवा अभियान में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जोड़ी जा रही है, जिले में नशावृति के विरूद्ध लड़े जा रहे इस अभियान में ग्राम पंचायतों को भी जोड़ा जा रहा है। जिले की ग्राम पंचायतों की साधारण सभा में सरपंच, वार्ड पंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा तंबाकू मुक्त जीवन जीने की शपथ ली जा रही है। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों की साधारण सभा में तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं। अब तक कुल 87 ग्राम पंचायतों में तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पारित किए जा चुके हैं।

 

ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच की अध्यक्षता में आयोजित इन साधारण सभाओं में वार्ड पंच सहित मौजूद ग्रामीणों द्वारा अपने गांव को तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प लेने के साथ-साथ प्रस्ताव पारित किया जा चुका है सरपंचों की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने तंबाकू मुक्त जीवन जीने की शपथ ली जा रही है साथ ही ग्रामीणों द्वारा यह भी संकल्प लिया जा रहा है कि वे अपने आसपास के क्षेत्र में भी हर व्यक्ति को तंबाकू पदार्थों का सेवन नहीं करने के प्रति जागरूक करेंगे।

 

Oath of not consuming tobacco being administered in Gram Panchayats

 

ग्राम पंचायत के तंबाकू उपभोगी लोगों की तंबाकू की आदत छुड़वाने के प्रयास करेंगे व कोटपा एक्ट की शत प्रतिशत पालना करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में सरपंच, उपसरपंच, वार्ड पंच, विभाग की एएनएम, सीएचओ व आशा सहयोगिनी, आंगनवाडी कार्यकर्ता, पटवारी, प्रधानाचार्य, ग्राम विकास अधिकारी व ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

वहीं दूसरी ओर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला कारागृह गंगापुर सिटी में भी समस्त अधिकारियों, स्टाफ व सभी बंदियों को तंबाकू का सेवन ना करने की शपथ खिलाई गई। उन्हें तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर डॉ. भरत गोयल, डॉ. कपिल जायसवाल फिजिशियन, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. मुकेश जोरवाल मौजूद रहे। साथ ही सभी बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !