Thursday , 23 July 2026
Breaking News

विज्ञान संकाय तथा कला वर्ग में अतिरिक्त विषय खुलवाने की मांग

बी.एड.एवं शिक्षा शास्त्री तथा डी.एल.एड.संघ अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने पिपलाई ग्राम के विद्यालय में विज्ञान संकाय पुनः शुरू कराने तथा कला वर्ग में अर्थशास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी साहित्य, उर्दू, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र विषय खुलवाने के लिए मुख्यमंत्री और कैबिनेट शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा राज्यमंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक व प्रमुख शासन सचिव शिक्षा विभाग को पत्र लिखा l इस अवसर पर त्रिलोक चन्द शर्मा ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भौगोलिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग 23 के पास तथा बामनवास तहसील मुख्यालय के मध्य में स्थित हैं l इसकी स्थापना आजादी के पहले 1936 में हुई और 1998 में इसे उच्च माध्यमिक विद्यालय के रूप में क्रमोन्नत किया गया l

 

शिक्षिका एकता जैन और गायत्री गौड़ ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा में आईटी तथा ईटी ट्रेड की सुव्यवस्थित पृथक-पृथक लैब संचालित होने के कारण अनेकों छात्र कौशल निर्माण के कार्यों से प्रशिक्षित होकर रोजगार प्राप्त कर चुके है और विद्यालय में सुव्यवस्थित आई.सी.टी.लैब का संचालन किया जा रहा है l शिक्षाविद रामदयाल वैष्णव ने बताया कि परिणाम की दृष्टि से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं का परिणाम विगत वर्षो से लगभग शत-प्रतिशत रहा हैं l नामांकन की दृष्टि से सम्पूर्ण बामनवास ब्लॉक में विद्यालय का प्रथम स्थान हैं वर्तमान समय में विद्यालय का कुल नामांकन लगभग 800-1000 हैं तथा 9-12 तक के विधार्थियो की संख्या लगभग 400 हैं l

 

Demand to open additional subjects in science faculty and arts in Government school piplai

 

संघ अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि राजकीय विधालय को राज्य सरकार द्वारा विगत कई वर्षो से आदर्श विद्यालय घोषित किया गया हैं l राजकीय विद्यालय के आस-पास खेड़ली, डाबर, कोहली प्रेमपुरा, चांदनहोली, सीतोड, बाढ मोहनपुर, सूरगढ़ आदि में माध्यमिक विद्यालय तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय हैं जिनकी छात्र संख्या लगभग 1500-2000 है एवं निजी और सरकारी विद्यालय भी आस-पास स्थित हैं l इसलिए वर्तमान समय में राजकीय विद्यालय पिपलाई में राज्य सरकार द्वारा विज्ञान संकाय पुनः शुरू करने तथा कला वर्ग के अतिरिक्त विषय खुलने से विद्यालय की छात्र संख्या 1000-1500 के लगभग हो जाएगी और बच्चों को अपने मन पसंद का विषय चयन करने का अवसर प्राप्त होगा तथा पिपलाई के एजुकेशन हब बनने की प्रबल सम्भावना है जिससे कई युवाओ को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा l

 

जानकारी मिली है कि अबकी बार का आगामी बजट युवाओं को समर्पित होगा l इसलिए बामनवास विधानसभा क्षेत्र का युवा वर्ग भी राजस्थान सरकार से बेहद उम्मीद लगाए बैठा है अगर अबकी बार उसे निराशा हाथ लगी तो वह इसका जबाब आगामी विधानसभा चुनाव में जरूर देगा l मोहित एवं पुनीत मंगल ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में विज्ञान संकाय पुनः शुरू की जाए तथा कला वर्ग के अर्थशास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी साहित्य, उर्दू , मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र विषय खुलवाने के लिए पत्र के माध्यम से सरकार से निवेदन किया है l

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !