Sunday , 6 September 2026
Breaking News

सूरवाल बांध से सिंचाई के लिए पानी छोड़ने व अमरूदों के भाव में विसंगतियों को दूर करने की मांग

जिले में स्थित सूरवाल बांध से सिंचाई कार्य के लिए पानी छोड़ने व अमरूदों के भाव में विसंगतियों कसूरवार दूर कर किसानों को फायदा पहुंचाने की मांग को लेकर आज शुक्रवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह मीना के नेतृत्व में किसानों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह मीना ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि सूरवाल बांध के अंतर्गत 30 से 40 गांव आते हैं जो कि इस बांध के माध्यम से सिंचाई पर ही निर्भर है। ऐसे में फसलों की सिंचाई के लिए बांध से पानी छोड़ा जाए, जिससे बांध के कमांड के एरिया के किसानों की फसलों को समुचित रूप से पानी उपलब्ध हो सके एवं बांध के अंदर किसानों की जमीन भी समय पर निकल सके।

 

बांध से सिंचाई का पानी उपलब्ध हो जाने की स्थिति में समय पर किसान फसल का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि जिले में अमरूद की खेती देश में अपनी अलग पहचान रखती है। देश-विदेश में सवाई माधोपुर के अमरूदों का निर्यात बड़ी संख्या में किया जाता है। लेकिन भाव विसंगतियों के चलते न तो यहां के किसानों को पर्याप्त मुनाफा मिल पा रहा है और न ही प्रबंधन के नाम पर कोई उचित सुविधा मिल पा रही है। अमरूद मंडी में आढ़तियों द्वारा सुविधाओं के नाम पर मनमानी की जा रही है।

 

Demand to release water for irrigation from Surwal dam

 

मोटरसाइकिल या अन्य साधनों के माध्यम से अमरूद के कैरेट को उठाकर नीचे रखने के लिए पहले 10 रुपए मजदूरी ली जाती थी। अब उसको बढ़ाकर वर्तमान में दुगुने 20 कर दिए गए हैं। जो व्यापारी अमरूद खरीदता है, उससे भी 7 प्रतिशत आड़त वसूली जा रही है। मंडी के भाव के अनुसार मात्र 5 रुपए से 7 रुपए किलो अमरूदों का भाव रह गया है। ऊपर से 20 प्रति प्रति कैरेट मजदूरी भी ली जा रही है। ऐसे में एक किसान को प्रति कैरेट अमरूद पर सिर्फ 30 से 40 रुपए ही मिल पा रहे हैं। इसके चलते किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 

उन्होंने कलेक्टर से सूरवाल बांध नहर से 3 दिन के अंदर पानी उपलब्ध कराया जाने एवं अमरूदों के भाव में विसंगतियों को दूर कर सुविधाएं देने की मांग की ताकि किसानों को इस संबंध में जल्द से जल्द राहत प्रदान की जा सके। इस दौरान शंकर लाल मीणा, शिवराज मीणा, विजय पाल सरपंच मैनपुरा, नरेश मीणा, रजाक अली, फूलचंद मेंबर धनौली, मनोज मीणा मैनपुरा, नमकीन, बुद्धि प्रकाश सरपंच, रामावतार, भरतलाल मैनपुरा, रामस्वरूप सैनी धनौली, दिनेश मीणा एवं सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !