जिला मुख्यालय पर नगर परिषद के भाजपा पार्षदों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद के सभापति विमलचन्द महावर को निलम्बित करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि गत 21 अक्टूबर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा महावर को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। तब से ही नगर परिषद सभापति का पद रिक्त चल रहा है।

पार्षदों ने पूर्व में भी 30 अक्टूबर को सभापति महावर को निलम्बित करने की मांग की थी। पार्षदों ने ज्ञापन देते हुए कहा कि निलम्बन की कार्रवाई नहीं करने पर विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान दौरान पार्षद कपिल जैन, जिनेन्द्र शर्मा, हरिमोहन चैधरी, चंदन सिंह, नीरज अकेला, रवि चैधरी, रमेश बैरवा, पदम जैन, रितेश भारद्वाज, कैदार सैनी, रामसिंह गुर्जर आदि मौजूद है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया