पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आन्दोलनरत विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से आज बुधवार को बजरिया स्थित अम्बेडकर सर्किल पर प्रदर्शन कर नवीन अंशदायी पेंशन योजना की प्रतियां जलाकर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की।

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के जिलाध्यक्ष मुजाहिद पटेल ने बताया कि प्रदर्शन करने वालो मे विभिन्न कर्मचारी सगठनों के पदाधिकारी एवं संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया