Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

हरसीलाल जैन बने दिगम्बर जैन सेवा मंडल चमत्कारजी के अध्यक्ष

दिगंबर जैन सेवा मंडल चमत्कारजी के द्विवर्षीय चुनाव 21 दिसम्बर मंगलवार को आलनपुर स्थित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी के सभा भवन में चुनाव अधिकारी वी.सी.जैन (क्षेत्रीय प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा) व एल.सी.जैन (से.नि.कालेज उप प्राचार्य) के सान्निध्य में निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव में हरसीलाल जैन को अध्यक्ष, योगेंद्र पापड़ीवाल को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रवीण जैन को महामंत्री, ज्ञानचंद कासलीवाल को कोषाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
वहीं डाॅ. शिखर चंद जैन को परम संरक्षक व मोहनलाल कासलीवाल को संरक्षक निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करने का अधिकार प्रदान किया। इससे पहले पूर्व अध्यक्ष महावीर बज ने मंगलाचरण की प्रस्तुति देकर चुनाव की कार्यवाही का शुभारंभ किया।

समिति सदस्य बनने के लिए आवेदन आमंत्रित

 

भिखारियों या निर्धन व्यक्तियों का पुनर्वास नियम 2020 के अनुसार जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिला स्तरीय समिति के सदस्य के लिये मान्यता प्राप्त सेवा संगठनों का प्रतिनिधित्व करने के लिए जिला कलेक्टर द्वारा नाम निर्दिशिष्ट किये जाने वाले दो व्यक्ति, उनमें से एक महिला होगी।

 

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि जिला स्तरीय समिति एवं बोर्ड के सदस्य बनने के इच्छुक व्यक्ति अपने नाम, पते व अनुभव के विवरण सहित अलग-अलग आवेदन 31 दिसंबर 2021 तक सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर में जमा करा सकते हैं।

 

Harsilal Jain became the president of Digambar Jain Seva Mandal Miracleji in sawai madhopur

 

कलेक्टर ने किये दो स्थानीय अवकाश घोषित

 

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने कलेण्डर वर्ष 2022 में जिले में दो स्थानीय अवकाश घोषित किये है। जिसमें घाण कृष्ण पक्ष संकट चतुर्थी 21 जनवरी 2022 एवं गणेश चतुर्थी 31 अगस्त 2022 शामिल है।

 

कलर थीम के लिए आमजन से सुझाव आमंत्रित

 

 

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर प्रमुख सड़क किनारे मकानों, दुकानों, कार्यालयों को एकरूपता प्रदान करने के लिए कलर थीम रखने का प्रस्ताव जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में सुझाया गया। इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए जिला मुख्यालय सहित जिले के लोगों से कलर थीम के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए है।

 

 

इसके लिए आमजन अपने सुझाव वाट्सअप नंबर 7014816148 पर सात दिवस में भेज सकते है। सड़क किनारे के आगे कम से कम दो-दो मकानों को एक कलर थीम देकर शहर को अलग पहचान देने के इस प्रस्ताव पर लोगों से मिले सुझावों के आधार पर जिले के जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन के साथ चर्चा कर इस संबंध में निर्णय लेने की कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !