राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज बुधवार को श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किशोर गृह की साफ-सफाई, पीने के पानी की सुविधा, रसोई-घर एवं चिकित्सा व्यवस्था तथा विधिक से संघर्षरत किशोरों को विधिक सहायता आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।

राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह में उपस्थित विधि से संघर्षरत बालकों से उनके प्रकरणों में नियुक्त अधिवक्तायों की जानकारी ली गई, न्यायमित्रों को पैरवी करने तथा विधि से संघर्षरत किशोरों की काउंसलिंग के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई तथा काउंसर को सही तरीके से किशोरो की काउंसलिंग करने के संबंध में निर्देश प्रदान किये। साथ ही उपस्थित कर्मचारियों को सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए मास्क, सेनेटाईजर आदि का प्रयोग करने एवं समय-समय पर कोविड-19 की जांच, टीकाकरण करवाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित विधि से संघर्षरत किशोरों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदीजन और विधि से संघर्षरत किशोरों के कल्याण की योजना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया