Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

 जिला प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने ईंट-भट्टों का किया निरीक्षण 

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज बुधवार को श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा ईंट-ईंट से राष्ट्र का निर्माण अभियान के तहत ईंट-भट्टों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान ईंट-भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। ठेकेदार को सभी मजदूरों के आधार कार्ड दिखाने को कहा गया तथा बालकों से काम नहीं करवाने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही ईंट-भट्टों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया।

 

District Authority Secretary Shweta Gupta inspected the brick kilns in sawai madhopur

 

श्रमिकों को दी जाने वाली मजदूरी, भुगतान का तरीका, भट्टे का रजिस्ट्रेशन नंबर, मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण आदि के बारे में ठेकेदार से पूछताछ की गई तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये। इस दौरान कपिल शर्मा उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर, सुनील यादव श्रम निरीक्षक श्रम विभाग सवाई माधोपुर, राजकुमार गुर्जर जेईएन राजस्थान राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड सवाई माधोपुर उपस्थित थे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !