राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के सचिव महेन्द्र कुमार ढाबी ने सोमवार को रूकमणी वृद्धाश्रम रिको एरिया खेरदा सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के सचिव ने निरीक्षण के दौरान संस्थाओं में स्टाॅप की स्थिति, वृद्धजन को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बाॅक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, वृद्धजन के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की। इस अवसर पर स्थानीय वृद्धाश्रम के संचालक रविन्द्र कुमार बसावतिया व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया