Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पात्र परिवारों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के दिये निर्देश

जिले में पात्र परिवारों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं साथ ही पीएमजेवाई ई-केवाईसी की कम प्रगति वाली आशा सहयोगिनियों को विभाग की ओर से नोटिस दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. धर्मसिंह ने बताया कि जिले के नवनियुक्त जिला कलेक्टर डाॅ. खुशाल यादव ने बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति की समीक्षा कर जिले में आयुष्मान कार्ड व ई केवाईसी की वर्तमान प्रगति की समीक्षा कर शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश प्रदान किए। डाॅ. मीना ने बताया कि जिले में पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगने वाले शिविरों में बनाए जा रहे हैं इसके तहत विभाग के कर्मचारियों को शत प्रतिशत परिवारों के कार्ड बनाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।

 

Instructions given to make 100% Ayushman cards for eligible families

 

साथ ही पीएमजेवाई ई केवाईसी की रिपोर्ट में शहरी क्षेत्र में कार्यरत आशाओं को नोटिस दिए गए। आशा सहयोगिनी राजन्ती देवी, राधा महावर, शबाना बानो, चंदा देवी, ममता शर्मा, रेखा रानी, शिवानी, रेखा सेन, शकुंतला शर्मा, अनिता, सीमा शर्मा, किरन देवर, हेमलता बैरवा, पुष्पा देवी, सरिता खंगार, सुमनलता कटारिया, सीमा देवी, शकुंतला वर्मा, चंद्रकांता शर्मा, चंद्रकांता शर्मा, शबाना बी, गीता देवी, श्यामा देवी, ममता शर्मा, अर्चना शर्मा को विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा दोनों ही कार्यों की प्रगति को लेकर नियमित माॅनिटरिंग की जा रही है ताकि योजना से शत प्रतिशत लाभार्थी जुड सकें। योजना में पंजीकरण के बाद प्रत्येक पात्र परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक निशुल्क उपचार का लाभ मिलेगा। योजना में पंजीकृत परिवार को देशभर के किसी भी चिन्हित सरकारी या निजि अस्पतालों में नि: शुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। इसलिए सभी जिलेवासी अपना कार्ड अवश्य बनवाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !