Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर एवं एसपी ने सुने ग्रामीणों के अभाव अभियोग

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत आदलवाड़ा कलां के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को परिवेदनाओं के समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर को रास्तों में अतिक्रमण की शिकायत एवं परिवाद मिले, कलेक्टर ने तहसीलदार एवं विकास अधिकारी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार खातेदारी जमीन से रास्ते के संबंध में परिवाद पर धारा 251 में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने आदलवाड़ा कलां के मुख्य मार्ग पर कीचड़ की समस्या से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने ग्राम विकास अधिकारी को समाधान के निर्देश दिए। वहीं नालियों के संबंध में निर्देश देकर कार्रवाई की बात कही।

District Collector and SP listened the problems of villagers

जनसुनवाई के दौरान श्मशान के पास वाली बस्ती में पेयजल की समस्या होने की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं सरकारी बोरिंग की मोटर के निजी उपयोग की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को जांच कर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सवाई माधोपुर से आदलवाडा होते हुए बगीना तक बन रही एमडीआर 11 सड़क के कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करवाने के निर्देश सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को दिए। स्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक को दूसरी जगह पर कार्य करने के लिए लगाए होने की शिकायत पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया। गांव में नाली, बिजली, पानी सहित अन्य शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर व्यवस्थाएं दुरस्त करने की बात कही।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने अपराधी के सम्बन्ध में समय रहते पुलिस को सूचना दें। झूंठे मुकदमें दर्ज न करवायें, ऐसा करने पर 6 माह की जेल होती है। एसपी ने आवारा पशुओं, रोजडों से बचकर निर्धारित गति सीमा में यातायात नियमों का पालन करते हुये वाहन चलाने की अपील की। जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने जनसुनवाई के दौरान उपस्थित ग्रामीणों से आग्रह किया कि अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं। उन्होंने ग्रामीणों को बीडी, गुटखा, जर्दा, शराब एवं अन्य दुव्र्यसनों से बचने की सलाह दी। साथ ही बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने का आग्रह किया। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम चौथ का बरवाड़ा राहुल सैनी, तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा, सरपंच हरिराम मीना सहित अन्य अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !