Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बालकों को दे महापुरूषों के आदर्श एवं दर्शन की जानकारी

जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आदलवाड़ा कलां का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय के बालकों का शैक्षिक स्तर जांचा। निरीक्षण में विद्यालय का भौतिक परिवेश अच्छा बनाए रखने पर प्रधानाचार्य एवं स्टाफ की सराहना की। वहीं शैक्षणिक स्तर कमजोर मिलने पर इसे सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

Give children information about the ideals and philosophy of great men
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने विद्यालय के शौचालयों की साफ सफाई एवं पानी की व्यवस्था अच्छे से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने विद्यालय में पोषाहार की जांच की। उन्होंने पोषाहार की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के अंग्रेजी ज्ञान को परखने के लिए ब्लेक बोर्ड पर स्पेलिंग लिखवाई। अधिकांश विद्यार्थियों द्वारा दी गई स्पेलिंग्स सही नहीं लिखी गई। इस पर कलेक्टर ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य द्वारा अंग्रेजी शिक्षक को अन्यत्र लगाए जाने की शिकायत पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
कलेक्टर ने विद्यालय की कक्षा 12 के विद्यार्थियों को सफलता-असफलता से नहीं घबराते हुए अपना लक्ष्य तय कर सकारात्मक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को साफ-सफाई, अनुशासन, नियमित पढ़ाई की सीख दी और बड़ों का कहना मानने, उन्हें नमस्ते बोलने और कभी झूंठ नहीं बोलने की नैतिक शिक्षा भी दी। उन्होंने बच्चों को संस्कारवान बनने तथा व्यसनों से दूर रहने की सलाह दी। कलेक्टर ने विद्यालय में नामांकन, शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में भी जानकारी ली। इसी प्रकार प्रधानाचार्य व शिक्षकों से संवाद करते हुए कलेक्टर ने पुस्तकालय को समृद्ध बनाने तथा बालकों को महापुरूषों के आदर्श, जीवन दर्शन एवं महात्मा गांधी के आदर्शों से रूबरू कराने के लिए प्रेरित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !