Thursday , 22 October 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने फलौदी में की जनसुनवाई

जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी. सिंह ने खण्डार पंचायत समिति के फलौदी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की व्यक्गित और सार्वजनिक समस्याएं सुनी। उन्होंने कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान कर शेष समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जनसुनवाई के दौरान स्थानीय किसानों ने जिला कलेक्टर को बताया कि भारी वर्षा से उनकी पूरी फसल बर्बाद हो गई है, लेकिन पटवारी ने 33 प्रतिशत से कम ही खराबा दर्शाया है। इस पर जिला कलेक्टर ने पटवारी तथा तहसीलदार को मंगलवार को ही स्थानीय किसानों को साथ लेकर सैंपल के आधार पर कुछ खेतों का पुनः सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। पक्का मकान न होने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ नहीं मिलने की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने ग्राम विकास अधिकारी से प्राथमिकता सूची के बारे में पूछा तो उसने बताया कि जिनका नाम प्राथमिकता सूची में है, उनके आवास स्वीकृत हो गये हैं। जिला कलेक्टर ने बताया कि 2022 तक सभी आवासहीन परिवारों को आवास मिल जायेगा। सर्वे में जिस परिवार की स्थिति ज्यादा निर्धन पायी गयी है, उन्हें पहले आवास मिल रहा है।

District Collector conducted public hearing Faludi Khandar

जिला कलक्टर ने सड़क के किनारे लगी झाड़ियों को मनरेगा में हटाने के निर्देश ग्राम विकास अधिकारी को दिये। मनरेगा में काम नहीं मिलने की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने बीडीओ और ग्राम विकास अधिकारी को मौके पर ही फाॅर्म-6 भरवाने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीण मौखिक रूप से ग्राम विकास अधिकारी से काम न माॅंगे, फाॅर्म 6 भरकर कर उसे दे तथा रसीद ले। इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी उनको काम देने पर मजबूर हो जायेगा तथा काम नहीं दिया तो उसके वेतन से पैसा काट कर काम माॅंगने वाले को पैसे का भुगतान किया जायेगा। जिला कलक्टर ने देव तलाई स्थित भैरोजी के धाम तक मनरेगा में ग्रेवल सड़क बनवाने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा योजना के आवेदन ऑनलाइन करवाये।
जिला कलेक्टर ने बताया कि सरकारी अधिकारी, कर्मचारी आमजन के सेवक हैं। आप लोगों के वाजिब काम आपके घर, आपके गाॅंव में ही हो, आपको पंचायत समिति, कलेक्ट्रेट न जाना पडे, इसके लिये जिला कलक्टर समेत अन्य अधिकारी गाॅंव-गाॅंव, ढाणी-ढाणी जाकर समस्या समाधान कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह गत 9 माह में 94 ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई/रात्रि चैपाल कर हजारों समस्याओं का समाधान कर चुके हैं। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों को शराब, तम्बाकू, लडाई-झगडे, अतिक्रमण से दूर रहने, बच्चों की पढाई पर ध्यान देने, शौचालय का उपयोग करने की सलाह दी।
जिला कलक्टर ने बताया कि आंगनबाडी केन्द्र में आ रहे बच्चों को सरकार पोषाहार दे रही है। गाॅंव के 50 व्यक्ति साल में 1 दिन इन बच्चों को पौष्टिक हलवा दे या इसके लिये धन दे तो बच्चों को प्रति सप्ताह पौष्टिक भोजन मिल जायेगा। उन्होंने सरपंच, पटवारी, ग्राम सेवक, आंगनबाडी कार्यकर्ता को भी इस सम्बन्ध में भामाशाहों और आमजन से सम्पर्क कर समझाइश करने को कहा। इससे पूर्व जिला कलक्टर ने फलौदी गाॅंव में आंगनबाडी केन्द्र के 18 नामांकित और 2 अनामांकित बच्चों को अपने हाथों से हलवा परोस कर खिलाया, उनको दुलारा और स्नेहपूर्वक बातचीत की। उन्होंने कार्यकर्ता से बच्चों के स्वास्थ्य तथा प्री-स्कूलिंग शिक्षा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र के बाहर लगे हैण्डपम्प के चारों ओर सीमेंटेड ढाॅंचा और नाली बनाने के निर्देश दिये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !