Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

अंगुठा काटकर अपने खुन से किया सचिन पायलट का स्वागत

उपमुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया सचिन पायलट का जयपुर जाते समय रास्ते में कई जगहों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।जिले के बामनवास में उपमुख्यमंत्री पायलट के स्वागत सत्कार अभिनंदन के दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं कि पायलट के स्वागत अभिनंदन में हिस्सेदारी भी काफी चर्चा का विषय बनी रही। ज्यादातर भाजपा समर्थित कार्यकर्ता गुर्जर बाहुल्य क्षेत्रों से पायलट के निकलने के दौरान स्वागत सत्कार में जुटे हुए नजर आए।

Deputy CM Sachin Pilot welcomed cutting limb

डिप्टी सीएम सचिन पायलट के स्वागत सत्कार के दौरान विधायक इंदिरा मीणा, एडीएम नवरत्न कोली, उपखंड अधिकारी हेमराज परिडवाल, पुलिस उपाधीक्षक पार्थ शर्मा, विकास अधिकारी घनश्याम मीणा व थानाधिकारी नरेश कुमार मीणा, रूप सिंह मीणा, कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम झाड़ोली, पिंटू मीणा, सरपंच बनवारी लाल मीणा, पवन बिंजारी सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी प्रकार उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट लालसोट से होकर गुजरने पर लालसोट वासियों ने उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का स्वागत किया। शिवपाल चांदसेन नामक कार्यकर्ता ने अंगुठा काटकर अपने खुन से सचिन पायलट व जी आर खटाणा के तिलक किया। गौरतलब है कि शिवपाल पहले उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए राहुल गांधी को अपने खुन से खत लिख चुका है। इस दौरान अवतार बरियारा, कमल मीना, दिनेश मिश्रा, सुरज्ञान डोई, श्याम मिश्रा, दीपक पुरोहित, विकास पुरोहित, डॉक्टर सुभाष पुरोहित, श्याम सुंदर शर्मा, सुदीप मिश्रा, मनीष व्यास, अशोक उपाध्याय, राजेंद्र फाखला, राजेंद्र जांगिड़, चौथमल, एलम जैन, इशाक मोहम्मद, सिराज मोहम्मद, दिनेश मिश्रा, रामविलास देवास सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !